फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man beat farmer to death with stick in old dispute

गोरखपुर: पुराने विवाद में युवक ने किसान को सरेआम लाठी से पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम

Tue, 29 Jun 2021 03:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Jun 2021 03:26 PM IST
सार

गेहूं बेचने गए थे बसिया बाजार, चौराहे पर सरेआम की पिटाई, जिला अस्पताल में मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम भेजा गया।

विज्ञापन
young man beat farmer to death with stick in old dispute
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के भगौरा गांव के किसान फेंकू यादव (50) की सोमवार सुबह 11 बजे मौत हो गई। आरोप है कि किसी पुराने विवाद में एक युवक ने उनकी रविवार को बेरहमी से पिटाई कर दी थी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस का कहना है कि तहरीर आते ही केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम भगौरा निवासी फेंकू यादव रविवार सुबह 10:30 बजे घर से चार क्विंटल गेहूं लेकर बसियां चौराहे पर किसी व्यापारी के यहां बेचने गए थे। गेहूं बेचने के बाद वह बसिया चौराहे पर एक ठेले पर बैठ गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उसी रास्ते से सेमरा का एक युवक भूसा लेकर जा रहा था। उस युवक से फेंकू का पुराना विवाद था। युवक ने ठेले को पलट दिया। जिससे फेंकू जमीन पर गिर गए। उन्होंने विरोध किया तो युवक ने लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया। फेंकू एक चाय की दुकान के सामने घायल पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह 11 बजे के करीब उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फेंकू के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।  

प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पांडेय का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed