{"_id":"607071538ebc3e8d34562353","slug":"woman-molested-by-relative-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: असलहे के बल पर महिला से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार बनाए संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: असलहे के बल पर महिला से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार बनाए संबंध
Fri, 09 Apr 2021 08:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 09 Apr 2021 08:52 PM IST
सार
- महिला का आरोप इलाज के लिए घर पर रुकने के दौरान किया था दुष्कर्म
- दुष्कर्म का फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार संबंध बनाए
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के एक गांव में महिला को मदद के बहाने घर पर ठिकाना देकर असलहे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी कुसम्ही निवासी सूरज जायसवाल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी घर छोड़कर भागा हुआ है। पुलिस के मुताबिक महिला का करीबी रिश्तेदार ही आरोपी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महिला ने खोराबार थाने में दी तहरीर में उल्लेख किया है कि अक्तूबर 2019 में जब करीबी रिश्तेदार सूरज जायसवाल के कुसम्ही स्थित घर में रूककर इलाज करा रही थी, तब एक दिन अकेला पाकर सूरज ने उसके साथ असलहे के बल पर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोप है कि वह दुष्कर्म का फोटो भी बना लिया। फोटो वायरल करने व पति तथा बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उसने कई बार और दुष्कर्म किया। साथ ही ब्लैकमेल करता रहा। वह गोरखपुर, कुशीनगर के होटलों के साथ ही दिल्ली में ले जाकर मनमानी करता रहा। उसने लाखों रुपये ले लिए।
विज्ञापन
करीब 10 दिन पूर्व महिला जब पति के साथ गांव आई तो आरोपी सूरज भी वहां पहुंच गया और मनमानी की। जब पति को जानकारी हुई तो उसने युवक से किनारा कर लिया। इसके बाद महिला ने बृहस्पतिवार को तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।