{"_id":"6013c293fa718f45d61e3ba6","slug":"woman-killed-brutally-by-cutting-neck-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: महिला की धारदार हथियार से हत्या, इस हाल में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महराजगंज: महिला की धारदार हथियार से हत्या, इस हाल में मिला शव
Fri, 29 Jan 2021 01:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौलिया गांव के दीनापुर टोला के सिवान स्थित सरसो के खेत में शुक्रवार की सुबह खून से लथपथ महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, दुबौलिया गांव के दीनापुर टोला निवासी कुछ लोग आवश्यक कार्य के लिए खेत की तरफ जा रहे थे। इसी बीच सरसो के खेत में खून से लथपथ एक महिला के शव पर उनकी नजर पड़ी। शव देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में अन्य ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद मृत महिला की पहचान शशिकला (32) यादव निवासी दुबौलिया गांव के दीनापुर टोला के रूप में हुई।
विज्ञापन
वहीं घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटिहार, क्षेत्राधिकारी नौतनवां अजय सिंह चौहान, फरेंदा थाना प्रभारी गिरिजेश उपाध्याय सहित क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
ग्रामीणों के अनुसार मृत महिला के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के निशान थे। ऐसा माना जा रहा है कि आरोपियों द्वारा महिला की धारदार हथियार से हत्या कर शव को सरसो के खेत में छिपाने का प्रयास किया गया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृश्यता महिला की हत्या का मामला सामने आ रहा है। जबकि महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।