फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman burnt alive in gorakhpur due to fire in Hut

गोरखपुर: झोपड़ी में आग लगने से जिंदा झुलसी महिला, परिजनों को है इस बात की आशंका

Tue, 21 Apr 2020 03:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Apr 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
woman burnt alive in gorakhpur due to fire in Hut
सांकेतिक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरीचौरा के पोखरभिंडा गांव में सोमवार देर रात एक झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें एक महिला जिंदा झुलस गई।

विज्ञापन


मृतक महिला के मायके वालों को हत्या की आशंका है। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले से जुड़े दो लोगों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार रात को चंपा देवी (35) खाना खाकर सो गई थी। अचानक देर रात झोपड़ी में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग लगा देखाकर फायर बिग्रेड को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच में जुटी पुलिस

थोड़ी देर बाद फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया लेकिन तबतक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का पति वीरेंद्र निषाद अहमदाबाद में मजदूरी करता है। लॉकडाउन में वह वहीं फंसा हुआ है। मृतक महिला के दो बच्चे थे, घटना की रात एक बच्चा दूसरे घर पर सो रहा था व दूसरा ननिहाल गया हुआ है। दारोगा राजू सिंह ने दावा किया कि जल्द ही घटना के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed