फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wife stabbed to death for not giving liquor money in Gorakhpur

गोरखपुर: शराब का रुपया ना देने पर पत्नी को चाकू घोंपकर मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार

Mon, 12 Jul 2021 09:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Jul 2021 09:18 PM IST
सार

आरोपी को खजनी पुलिस ने गिरफ्तार किया, शव को पोस्टमार्टम भेजा, फोरलेन निर्माण में जमीन आने पर विकलांग बेटे की पत्नी को ससुर ने दे दिए थे रुपये

विज्ञापन
Wife stabbed to death for not giving liquor money in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर के खजनी इलाके के कोठा गांव के भलुआन टोला में सोमवार की शाम शराब का रुपया ना देने पर पति ने पत्नी पूनम सिंह (45) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। गुस्साए पैर से विकलांग पति ने ताबड़तोड़ पेट में कई वार किए थे जिस वजह से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खून लगे चाकू को बरामद भी कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लालमन सिंह की जमीन फोरलेन में आने पर सरकारी मुआवजा मिला था। दो बेटों में बड़े बेटे धर्मेंद्र सिंह के शराब की आदत होने की वजह से उनके हिस्से के रुपये को पिता ने बहू पूनम को रुपये दे दिए थे। इसी रुपये को लेकर घर में कलह हो गया था।
विज्ञापन


पति आए दिन पत्नी से उसी रुपये की मांग करता था। सोमवार की दोपहर भी उसने शराब पीने के लिए रुपये की मांग की थी। रुपये ना देने पर विवाद हो गया था। उसी के बाद धर्मेंद्र ने पत्नी की हत्या की साजिश रच ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम पांच बजे के करीब पत्नी मोबाइल पर किसी रिश्तेदार से बात कर रही थी। इसी दौरान दोनों हाथ में चाकू लेकर आए पति ने ताबड़तोड़ पत्नी के पूनम के पेट में चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर आए घरवालों ने आनन-फानन पूनम को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया जहां देर शाम इलाज के दौरान पूनम ने दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed