{"_id":"616d5f23d1e62f1f9113c726","slug":"wife-murdered-on-suspicion-of-illicit-relations-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: अवैध संबंधों के शक में की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुशीनगर: अवैध संबंधों के शक में की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
Mon, 18 Oct 2021 05:18 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Oct 2021 05:18 PM IST
सार
कुशीनगर में एक शख्स ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। लोगों ने अनुसार, पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अवैध संबंध है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुशीनगर जिले के रामकोला स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव खोटही टोला परसिया में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस महिला के पति को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अवैध संबंधों के शक में हत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन
एसओ डीके सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के खोटही परसिया गांव निवासी मोती खटीक की पत्नी सुनीता (26) अपने घर पर रहती थी, जबकि पति गोरखपुर में कार्य करता था। जांच के दौरान पता चला कि वह जब भी घर पर आता था तो शराब के नशे में पत्नी सुनीता को मारता पीटता रहता था। उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह जब वह घर आया तो पत्नी सुनीता से उसकी कहासुनी हो गई। इसी दौरान उसने शीशम के डंडे से उसे मारने लगा। महिला के सिर पर डंडा लगने से उसकी पत्नी अचेत होकर गिर गई। पिटाई से गंभीर रूप से घायल पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव के चौकीदार बालकिशोर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। इसमें हत्यारोपी पति मोती खटीक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पत्नी पर अवैध संबंधों के चलते हत्या करने का बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त शीशम का डंडा बरामद कर लिया गया।