फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat Election 2021 young man murder due to pradhani chunav in deoria

यूपी: ग्राम प्रधानी चुनाव को लेकर शख्स की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 08 Apr 2021 12:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Apr 2021 12:52 PM IST
सार

दावत से वापस लौट रहा था गुलाब
दूसरे पक्ष के लोगों ने गुलाब की पीट-पीटकर  हत्या
सूचना पर पहुंचे एसपी ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी का दिया निर्देश

विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 young man murder due to pradhani chunav in deoria
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मईल थाना क्षेत्र के नरियाव गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर हुए दावत से वापस आ रहे शख्स की हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही थानेदार को जल्द से जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मईल थाना क्षेत्र के नरियाव गांव के रहने वाले गुलाब पाल (40) पुत्र रामधारी पाल फर्नीचर मिस्त्री था। वह गांव में ही घर-घर काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। गांव में होने वाले प्रधानी चुनाव को लेकर गोलबंदी शुरू हो गई थी। वहीं गुलाब गांव के एक व्यक्ति का प्रधानी चुनाव में प्रबल समर्थक था।
विज्ञापन


प्रधानी चुनाव को लेकर गांव में दावतों का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में बुधवार की रात में गुलाब के समर्थक प्रधान प्रत्याशी ने दावत दिया था। गुलाब रात में करीब 11 बजे दावत से वापस घर आ रहा था। आरेप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने गुलाब को रोक लिया और प्रधानी चुनाव में दूसरे पक्ष को समर्थन की बात करने लगे। जिसे लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दबंगों ने गुलाब की पीट-पीट कर हत्या कर दी। शोर सुनकर पहुंचे परिजन गुलाब को लेकर भागलपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुलाब की मौत से घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की सूचना मिलते ही मईल के थानेदार शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र मौके पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। एसपी ने थानेदार शैलेंद्र कुमार को जल्द से जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया ।

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि प्रधानी चुनाव को लेकर गांव के एक युवक की मौत हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश थानेदार को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed