फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two sides dispute during playing cricket in maharajganj

यूपी: क्रिकेट के विवाद में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, 18 नामजद व 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 14 May 2020 03:40 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 May 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
two sides dispute during playing cricket in maharajganj
सांकेतिक तस्वीर।

तीन दिन पहले क्रिकेट खेलने के दौरान हुई मारपीट को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार की रात जमकर ईंट-पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्ष से कुछ लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ हटाया। दोनों पक्ष से अट्ठारह नामजद व 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा लोहेपार में सोमवार को सायंकाल गांव के लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। किसी बात को लेकर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद यादव तथा दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के लड़कों के बीच विवाद हो गया। दोस्तों के बीच बचाव के बाद विवाद समाप्त हो गया और सभी अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन


घर पहुंचने के बाद दोनों लड़कों के परिजनों के बीच गाली-गलौज हुआ लेकिन गांव के लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। उक्त विवाद को लेकर बुधवार की रात एक बार फिर दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फटकारी लाठियां

मामला बढ़ता देख गांव के लोगों ने घटना की जानकारी फोन से कोठीभार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और थानाध्यक्ष शुभनारायन दुबे मय फोर्स मौके पर पहुंचे और हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को शांत कराया।

देर रात पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल रणविजय सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस स्थिति की नजाकत को भांपते हुए दोनों पक्ष से कुल अट्ठारह लोगों को पकड़ कर थाने ले गई।

कोठीभार थानाध्यक्ष शुभनरायन दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों के तहरीर के आधार पर पुलिस ने अट्ठारह नामजद व 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ गाली गलौज धक्का मुक्की व बलवा करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गांव में तैनात है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed