{"_id":"5e47ea448ebc3ee5e3787ee4","slug":"two-side-fight-with-each-other-in-post-office-deoria-gun-waving","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: डाकघर में मारपीट, मची अफरा-तफरी, तमंचा लहराते हुए भाग निकले युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरिया: डाकघर में मारपीट, मची अफरा-तफरी, तमंचा लहराते हुए भाग निकले युवक
Sat, 15 Feb 2020 06:26 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 Feb 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने विवाद को लेकर स्थानीय डाकघर में दर्जन भर युवकों ने डाक कर्मियों से मारपीट की। कार्यालय के अभिलेख इधर-उधर फेंक दिए। उपद्रव से डाकघर में अफरा-तफरी मच गई। युवक तमंचा लहराते तथा धमकी देते हुए डाकघर से बाहर निकल गए। डाककर्मियों ने डाकघर बंद कर डॉयल 112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
स्थानीय डाकघर पर शनिवार सुबह 10:50 बजे एक दर्जन से अधिक युवक पुराने विवाद में पैरवी को लेकर डाकघर पहुंचे। डाककर्मी अश्वनी पांडेय और ओम प्रकाश पांडेय को गाली देते हुए उन पर हमला बोल दिया। आधार कार्ड बनाने वाली मशीन को पटक दिए। कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
युवक जान से मारने की धमकी देते और तमंचा लहराते हुए भाग निकले। डाकघर का कार्य बंद हो गया। ग्राहक घर जाने लगे। डाककर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस और विभागीय उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। ओम प्रकाश पांडेय ने नौ नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मईल पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
इसके बाद युवक बाइक से बलिया उत्तर निवासी आशुतोष पांडेय के घर पहुंच गए। पुराने विवाद को लेकर उनसे भी मारपीट की। आशुतोष पांडेय ने भी पांच नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ मईल पुलिस को तहरीर दी। इस बाबत एसओ मईल रविंद्र कुमार रवि ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।