यूपी: ब्लॉक प्रमुख के पिता समेत दो आरोपियों ने दी समर्पण की अर्जी, मेडिकल स्टोर संचालक हत्याकांड में हैं शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के खोराबार इलाके में मेडिकल स्टोर संचालक रामाश्रय मौर्य की हत्या के मामले में ब्लॉक प्रमुख के पिता जवाहिर और निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य पंकज शाही ने कोर्ट में समर्पण की अर्जी दी है। उधर, पुलिस फरार आरोपियों के घर की कुर्की की तैयारी में है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 82 का आदेश लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। आरोपियों को समर्पण कराने का हवाला देकर उनके अधिवक्ता 82 का विरोध कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर जल्द ही आरोपी समर्पण नहीं किए तो फिर 82 का आदेश जारी हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक, 19 जनवरी की रात में दुकान बंद कर घर लौट रहे मेडिकल स्टोर संचालक रामाश्रय मौर्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रामाश्रय के भाई रामनयन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने खोराबार ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव की भाभी व सपा नेता दुर्गेश यादव की पत्नी एवं पारिजात एसोसिएट की प्रोपराइटर सीमा यादव, ब्लॉक प्रमुख के पिता जवाहिर यादव, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य पंकज शाही, प्रापर्टी डीलर संजय शुक्ल समेत 13 नामजद पर हत्या व साजिश रचने का केस दर्ज किया था।
पुलिस ने संजय शुक्ल, पंकज सिंह, हत्या की सुपारी देने वाले अभिषेक मिश्र, एक शूटर गोरखनाथ के गोलू उर्फ अशरफ समेत दस को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया था। जांच में पता चला था कि हत्या के लिए तीन लाख की सुपारी चेक से दी गई थी। बाद में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी केशव सिंह को गिरफ्तार किया।
उधर दूसरे शूटर मनीष साहनी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। जिसके बाद मनीष व एक नामजद आरोपी कुशीनगर के अभय दुबे ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता पंकज शाही, सीमा यादव, जवाहिर समेत अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से 82 के लिए आवेदन किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम भी लगी है।