{"_id":"6112689e8ebc3e7cd00679ca","slug":"three-indians-and-two-nepalese-nationals-arrested-with-stickers-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: राजस्व विभाग ने मारा छापा, स्टीकर के साथ तीन भारतीय और दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नेपाल: राजस्व विभाग ने मारा छापा, स्टीकर के साथ तीन भारतीय और दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
Tue, 10 Aug 2021 05:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (सोनौली)।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (सोनौली)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 10 Aug 2021 05:23 PM IST
सार
कैलाली डीएसपी भीम थापा ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में भारत के लखीमपुर खीरी निवासी संजीत कुमार, रिंकू कुमार और सुरेश कुमार शामिल हैं। रोहतट गरुड़ नगर पालिका-1 के राजकुमार शाह और परसा के बीरगंज मेट्रोपॉलिटन सिटी-13 के विजय गुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के कैलाली जिले की पुलिस ने सूचना के बाद एक मकान पर छापा डाल कर राजस्व विभाग के स्टीकर के साथ तीन भारतीय सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। सोमवार की देर रात नेपाल कैलाली जिले की पुलिस को सूचना मिली कि (आबकारी) राजस्व विभाग के स्टैंप लगे स्टिकर भारी मात्रा में एक किराए के मकान में छिपाकर रखा गया है।
विज्ञापन
सूचना के बाद गौरीगंगा नगर पालिका-7 में सड़क खंड से छापा डाल कर पुलिस ने अधिक मात्रा में राजस्व विभाग के स्टीकर बरामद कर तीन भारतीयों और दो नेपालियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
कैलाली डीएसपी भीम थापा ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में भारत के लखीमपुर खीरी निवासी संजीत कुमार, रिंकू कुमार और सुरेश कुमार शामिल हैं। रोहतट गरुड़ नगर पालिका-1 के राजकुमार शाह और परसा के बीरगंज मेट्रोपॉलिटन सिटी-13 के विजय गुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इनके पास एक मदिरा कंपनी के अंतर्देशीय राजस्व विभाग के 2,88,674 स्टिकर स्टैंप मुहर, एक भारतीय और नेपाली नंबर की बाइक बरामद कर कार्रवाई की जा रही है।