फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three arrested including husband for dowry murder

गोरखपुर: दहेज हत्या के आरोप में पति समेत तीन गिरफ्तार, ननिहाल पक्ष ने बच्चे को पालने से किया इनकार

Thu, 21 Oct 2021 07:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Oct 2021 07:38 PM IST
सार

मां की मौत और पिता, दादी-दादा के जेल जाने के बाद नौ महीने का बच्चा हो गया अनाथ, ननिहाल पक्ष ने बच्चे को पालने से किया इनकार, पुलिस ने पट्टीदार को सौंपा।

विज्ञापन
Three arrested including husband for dowry murder
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के भीटी रावत के टोला चकिया गांव में 17 अक्तूबर को मधु (26) की मौत मामले में हत्या के आरोपी पति राहुल तिवारी, सास छोटी और ससुर रामसुंदर को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल तो भेज दिया लेकिन इसके साथ ही मधु और राहुल का नौ महीने का बच्चा अनाथ हो गया।

विज्ञापन


मां की मौत के बाद उसे पिता और दादी-दादा संभाल रहे थे। लेकिन अब तीनों के जेल जाने के बाद ननिहाल पक्ष के लोगों ने बच्चों को लेने से इंकार कर दिया। ऐसे में पुलिस ने एक पट्टीदार को बच्चा सुपुर्द कर दिया है। रो-रोकर बच्चे का बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 17 अक्तूबर को गंभीर रूप से घायल मधु को लेकर ससुराल वाले अस्पताल पहुंचे थे, जहां उसकी मौत हो गई थी। मधु के ससुराल वालों का कहना था कि सीढ़ी से गिरने से उसकी मौत हो गई। जबकि मधु के भाई अंकुश का कहना है कि दहेज के खातिर उसकी हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे पालने की मजबूरी

पुलिस ने भाई की तहरीर पर मधु के पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया था। केस दर्ज कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया लेकिन इन सब के बीच नौ माह के बच्चे का पालन को लेकर संकट खड़ हो गया है। खबर है कि मामा ने बच्चे को साथ ले जाने से इनकार कर दिया।

उसने पुलिस से कहा कि जब बहन मर गई तो बच्चे का क्या करेंगे? पुलिस जाने इसका पालन कौन और कैसे करेगा। अंकुश का यह जवाब सुनने के बाद पुलिस वाले भी हतप्रभ रह गए। बाद में पुलिस ने बच्चे अय्यस के बड़े बाबा रामचंद्र को बुलाया और बच्चे को उन्हें सौंप दिया।

मूलरूप से जौनपुर के सुजानगंज निवासी अंकुश की बहन मधु की शादी 2019 में राहुल के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं चल रहे थे। कई बार दोनों के घरवालों ने बैठक कर दोनों के रिश्ते को ठीक करने की कोशिश भी की थी। इंस्पेक्टर प्रदीप ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed