{"_id":"6157095b8ebc3e09df236665","slug":"three-arrested-for-killing-innocent-employee-in-model-shop-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मॉडल शॉप में बेकसूर कर्मचारी की हत्या में तीन गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई गुंडों की पहचान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: मॉडल शॉप में बेकसूर कर्मचारी की हत्या में तीन गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई गुंडों की पहचान
Fri, 01 Oct 2021 06:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Oct 2021 06:42 PM IST
सार
सीओ कैंट हटाए गए, रामगढ़ताल इंस्पेक्टर लाइनहाजिर, सिपाही पुत्र समेत कई आरोपी फरार, सीसी टीवी कैमरे की मदद से गुंडों की पहचान हुई, 15 अज्ञात पर दर्ज है केस।
विज्ञापन
मॉडल शॉप कर्मचारी की हत्या का मामला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके के मॉडल शॉप में पीट-पीटकर बेकसूर कर्मचारी मनीष प्रजापति की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान हुई है जिसमें एक सिपाही पुत्र भी शामिल है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, लगातार घटना होने के बाद सीओ कैंट रहे राहुल भाटी को हटा दिया गया। वहीं चंद घंटे पहले ही थाने का चार्ज लिए इंस्पेक्टर केके राणा को लाइनहाजिर कर दिया गया है। स्वाट प्रभारी रहे सुशील शुक्ला को नया थानेदार बनाया गया है। राहुल भाटी को सीओ बांसगांव बनाया गया है और बांसगांव में रहे श्याम देव बिंद को सीओ कैंट का चार्ज सौंपा गया है।
विज्ञापन
उधर, तहरीर के आधार पर पुलिस ने दस से पंद्रह अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनके भूमिका की जांच पुलिस कर रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान खोराबार निवासी युवराज पांडेय, दीपक तिवारी और अभिषेक कश्यप के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपी हुए फरार
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज के नागेंद्र प्रताप सिंह का वरदायनी के पास मॉडल शॉप है। उनका बेटा मनीष सिंह इसका संचालन करते हैं। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के पनगढ़ी निवासी श्रवण प्रजापति का 24 साल का बेटा मनीष प्रजापति मॉडल शॉप कैंटीन कर्मचारी के रूप में काम करता था।
गुरुवार की रात में मुफ्त में शराब ना देने पर उसकी बेहरमी से गुंडों ने पिटाई कर दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसे बचाने की कोशिश करने वाले कर्मचारी रद्यु को भी गुंडों ने मारपीट कर घायल कर दिया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता श्रवण की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर मालमे की छानबीन शुरू की है।
घटना सीसीटीवी में कैद होने की वजह से उसकी मदद से पुलिस पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि कोतवाली इलाके का एक हिस्ट्रीशीटर, जोकि एक कॉलेज में छात्रसंघ पदाधिकारी भी रहा है, उसके भाई ने अपने गुंडे दोस्तों के साथ वारदात की है।
पुलिस उसके घर व दोस्तों के घर पर छापेमारी कर चार लोगों को उठा लिया है और छानबीन कर रही है। खबर है कि घायल रद्यु को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।