फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Thieves took away 278 boxes of country liquor from shop in Gorakhpur

गोरखपुर: दुकान से 278 पेटी देशी शराब उठा ले गए चोर, सीसीटीवी में हुए कैद

Thu, 07 Oct 2021 06:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Oct 2021 06:21 PM IST
सार

देशी शराब की कीमत सात लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Thieves took away 278 boxes of country liquor from shop in Gorakhpur
शराब। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के गोबरहिया चौराहे के पास देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोर 278 पेटी शराब उठा ले गए। चोरी गए शराब की कीमत सात लाख रुपये आंकी गई है। पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के सोनरबसा निवासी अमरनाथ जायसवाल की गोबरहिया चौराहे पर देशी शराब की दुकान है। बुधवार की रात दुकान में काम करने वाले दोनों मुनीम विरेंदर यादव व पिंटू कुमार दुकान बंद कर अपने गांव पगरा थाना अहिरौली, कुशीनगर चले गए थे। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर  278 पेटी शराब लेकर चले गए।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह बगल के दुकानदार अपने दुकान पर आया तो देखा की शराब के दुकान का ताला तोड़ा गया है। उसके बाद उन लोगों ने दुकान मालिक व 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे मालिक ने बताया कि दुकान से गायब शराब की कीमत करीब सात लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने बगल में लगे सीसी टीवी कैमरे को देखा तो उसमें रात में एक बजे चारपहिया वाहन लगा कर शराब की पेटी लादते तीन लोग दिखाई दिए है। फिर वह कुशीनगर की ओर चले गए।


पुलिस सीसी टीवी कैमरे की मदद से एक संदिग्ध को हिरासत में ली है। चौकी प्रभारी आशुतोष राय ने बताया की सीसीटीवी के आधार पर एक को हिरासत में लिया गया है, जांच किया जा रहा है, जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed