{"_id":"617d11505f600c20b92e0c04","slug":"thieves-entered-sealed-house-of-former-mafia-block-chief-sudhir-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: माफिया पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर सिंह के सील किए घर में घुसे चोर, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: माफिया पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर सिंह के सील किए घर में घुसे चोर, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 30 Oct 2021 03:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Oct 2021 03:03 PM IST
सार
नायब तहसीलदार सदर की उपस्थिति में थानेदार दुर्गेश सिंह हमराहियों के साथ चाहरदीवारी कूद कर मकान में पहुंच कर छानबीन किया तो पता चला कि कोई चोर चाहरदीवारी कूद कर मकान के अंदर प्रवेश कर टोटी आदि सामान तोड़ कर उठा ले गए है।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख माफिया सुधीर सिंह।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख माफिया सुधीर सिंह के शाहपुर इलाके के बसारतपुर में स्थित सील किए गए मकान में शुक्रवार की रात लाइट जलता मिलने पर हड़कंप मच गया। पड़ोसी ने घर के इस्तेमाल होने की सूचना दी तो प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच करने पर पता चला कि मकान में चोर घुस गए थे और टूटी, पाइप चुरकर लाइट जला कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अपराध से अर्जित की गई संपत्ति मानते हुए प्रशासन ने बशारतपुर स्थित माफ़िया सुधीर सिंह के मकान को 17 नवम्बर 2020 को नायब तहसीलदार सदर सुनीता के देखरेख में सील कर दिया था। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे मकान में लाइट जलता देख कॉलोनी में रहने वालों ने डॉयल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दिए।
विज्ञापन
सूचना पर शाहपुर थानेदार दुर्गेश कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार सदर राधेश्याम गुप्ता को सूचना दिया। नायब तहसीलदार सदर की उपस्थिति में थानेदार दुर्गेश सिंह हमराहियों के साथ चाहरदीवारी कूद कर मकान में पहुंच कर छानबीन किया तो पता चला कि कोई चोर चाहरदीवारी कूद कर मकान के अंदर प्रवेश कर टोटी आदि सामान तोड़ कर उठा ले गए है।
विज्ञापन
थानेदार दुर्गेश सिंह ने बताया कि मकान सील होने के चलते पहले से ही कोई सामान नहीं था। टोटी आदि तोड़ कर ले जाया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।