{"_id":"60ec45bc0e0f7a34e4353f49","slug":"thieves-absconding-with-cash-jewelry-from-three-houses-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में चोरों का आतंक: तीन घरों से नकदी, जेवर लेकर चोर फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर में चोरों का आतंक: तीन घरों से नकदी, जेवर लेकर चोर फरार, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 12 Jul 2021 07:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:08 PM IST
सार
सोनबरसा चौकी अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग और नरायनपुर गांव के तीन घरों से रविवार की रात लाखों रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान लेकर चोर भाग गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में चोरों का आतंक बढ़ने लगा है। सोनबरसा चौकी अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग और नरायनपुर गांव के तीन घरों से रविवार की रात लाखों रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान लेकर चोर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात रामपुर बुजुर्ग निवासी रामजीत चौरसिया परिवार के साथ नवनिर्मित मकान में सोए थे। घर का मुख्य गेट बंद था, लेकिन अंदर के कमरों में दरवाजा नहीं लगा है। रामजीत के मुताबिक, रात लगभग बारह बजे घर में कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी तो वह जग गए। घर के अंदर जाकर देखा तो बॉक्स, सूटकेस और बैग के ताले टूटे थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
सीढ़ियों की तरफ गए तो जागने की आहट पाकर चोर सामान के साथ बगल के निर्माणाधीन मकान से होते हुए फरार हो गए। रामजीत ने बताया कि लगभग पचास हजार के जेवर और 40 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। इसी गांव के नरायनपुर टोले पर उसी रात राम प्यारे यादव और बसंत प्रसाद के घर में भी चोरों ने हाथ साफ किया।
विज्ञापन
राम प्यारे यादव पशुओं के पास सोये थे, जबकि उनकी बेटी और पत्नी घर के बरामदे से लगे कमरे में सोई थीं, जिसका दरवाजा गर्मी के कारण खुला था। घर के मेन दरवाजे पर ताला लगा था और चाभी रामप्यारे यादव की पत्नी तकिये के नीचे रखकर सोई थीं। चोरों ने तकिये के नीचे से चाभी निकाल कर मेन दरवाजे को खोला और अंदर बॉक्स और दो आलमारियों में रखे लगभग 60 हजार के जेवर और 50 हजार नगद, एटीएम कार्ड को चुरा लिया। जाते-जाते चोर उनकी बेटी का मोबाइल भी लेते गए।
रात दो बजे जब रामप्यारे यादव की लड़की की नींद खुली तो उसने देखा कि मेन दरवाजा खुला है और अंदर सारे सामान बिखरे हैं। जेवर और रुपये गायब हैं। चोरों ने रामप्यारे के बेटे के कमरे को बाहर से बंद कर दिया था। उन्होंने रात को ही घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी। वहीं बसंत प्रसाद का मकान भी जल्द ही बना है। उनके घर के मुख्य दरवाजे पर पर्दा लगा था।
पर्दे को हटाकर चोर अंदर गए और कमरे का ताला तोड़कर कमरे में घुसे। कमरे में रखी आलमारी और बॉक्स को तोड़कर 25 हजार के जेवर और एक हजार रुपये चोरी कर ली। हमराहियों के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लेकर अधिकारियों को अवगत कराया। सुबह जिला मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूनों को एकत्र किया। घटना की तहरीर चौरीचौरा पुलिस को दी गई है।