{"_id":"5fe4a52cb26a461e385159c7","slug":"theft-in-jewelery-shop-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में आभूषण की दुकान में सेंध काटकर चोरी, सीसीटीवी भी ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर में आभूषण की दुकान में सेंध काटकर चोरी, सीसीटीवी भी ले गए चोर
Thu, 24 Dec 2020 07:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Dec 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर गुलरिहा थाने से महज तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित आभूषण की दुकान में सेंध काटकर चोरी हो गई। चोर 70 ग्राम सोना व चांदी के जेवरात उठा ले गए। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को भी चोर लेते गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल की। दुकान मालिक ने पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार शाहपुर, बशारतपुर के राजीव नगर कॉलोनी निवासी बृजेश उपाध्याय की गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर मुडिला उर्फ मुंडेरा में आभूषण की दुकान है। बुधवार की रात आठ बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए। बृहस्पतिवार दिन में 11:30 बजे बृजेश के छोटे भाई हरेराम उपाध्याय दुकान खोलने पहुंचे।
विज्ञापन
जैसे ही शटर का ताला खोला, तो देखा कि जेवरात के डिब्बे इधर-उधर पड़े थे। अंदर घुसने पर पीछे का दरवाजा भी खुला मिला, पीछे की दीवार में सेंध काटी गई थी। पीछे की तरफ जाने पर पता चला कि प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर चढ़कर चोर कांप्लेक्स में दाखिल हुए थे। दुकान के पास एक 15 बोर का कारतूस भी पड़ा मिला।
विज्ञापन