फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager attacked with knife case registered for attempt to murder

गोरखपुर: किशोरी पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Wed, 20 Oct 2021 03:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Oct 2021 03:41 PM IST
सार

सोमवार की शाम चौका-बर्तन कर घर लौट रही थी किशोरी, आरोपी कई दिनों से कर रहा था किशोरी का पीछा

विज्ञापन
Teenager attacked with knife case registered for attempt to murder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर में खोराबार कॉलोनी में सोमवार की देर शाम चौका बर्तन का काम कर बहन के साथ घर लौट रही लवली (16) के गले पर चाकू से वारकर घायल करने के आरोपी विकास राजभर (25) के खिलाफ पुलिस ने हत्या की कोशिश में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी फरार है। मंगलवार को पीड़िता के पिता संतोष गुप्ता ने खोराबार थाने में जाकर तहरीर दी थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जंगल सिकरी निवासी संतोष गुप्ता सेंट जोसेफ स्कूल के पीछे किराए का कमरा लेकर परिवार सहित रहते हैं और सूबा बाजार कस्बे में एक मिठाई की दुकान पर काम करते हैं। सोमवार की शाम उनकी बेटी लवली बड़ी बहन रोशनी के साथ खोराबार कालोनी से चौका-बर्तन करके घर लौट रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में पहले से दोस्त के साथ खड़े विकास राजभर ने लवली के गले पर चाकू से वार कर दिया। घायल लवली को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। अब उसकी हालत बेहतर है। लवली की बहन रोशनी का कहना है कि कुछ महीने से आरोपी लवली का पीछा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लवली के पिता संतोष गुप्ता की तहरीर पर मंगलवार को खोराबार पुलिस ने मरदहवा टोला निवासी विकास राजभर के खिलाफ हत्या की कोशिश में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed