फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teachers will have police verification after english teacher taught students about pak in gorakhpur

'पाकिस्तान को हमारी मातृ भूमि' बताने वाली शिक्षिका की एक गलती पड़ी भारी, अब 137 लोगों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

Tue, 26 May 2020 09:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 May 2020 09:01 PM IST
सार

  • जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने लिया फैसला
  • पाकिस्तान की तारीफ कर बच्चों को नाउन पढ़ाने वाली इंग्लिश टीचर होगी बर्खास्त

विज्ञापन
Teachers will have police verification after english teacher taught students about pak in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षिका शादाब खानम द्वारा पाकिस्तान के महिमा मंडन के जरिए पढ़ाने के मामले के बाद अब स्कूल प्रबंधन ने अपने यहां तैनात सभी शिक्षकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने का फैसला लिया है। स्कूल प्रबंधन की तरफ से इसे लेकर आदेश जारी भी कर दिया गया है। स्कूल में 137 शिक्षक तैनात हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आदेश मिलने के बाद से शिक्षकों ने पुलिस वेरिफिकेशन के लिए थाने पर आवेदन भी करना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ आरोपित शिक्षिका नोटिस का जवाब देने से पहले स्कूल प्रबंधन से मिलने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन



स्कूल प्रबंधन ने इस मांग को ठुकरा दिया है। साथ ही नोटिस का जवाब जल्द देने की बात कही है। शिक्षिका की ओर से नोटिस का जवाब देने के बाद स्कूल की आंतरिक कमेटी की तरफ  से कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्कूल प्रबंधक गोरक्ष प्रताप सिंह के मुताबिक, शिक्षिका खुद ही अपनी गलती स्वीकार कर रही हैं। उन्होंने जो किया, उसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। नोटिस का जवाब मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed