{"_id":"5f813d24fff9805947451af2","slug":"teacher-son-commits-suicide-after-failing-in-neet-exam-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट की परीक्षा में असफल होने पर शिक्षक के पुत्र ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नीट की परीक्षा में असफल होने पर शिक्षक के पुत्र ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 10 Oct 2020 10:18 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर के कैंट इलाके के न्यू कॉलोनी सिंघड़िया में सुभाष गौतम के पुत्र हरि गौतम (25) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि नीट परीक्षा में असफल होने के बाद से वह काफी परेशान था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक हरि गौतम के पिता सहजनवां के मस्करा इंटर कालेज में अध्यापक हैं। मूल रूप से वह देवरिया के भखरा के रहने वाले हैं। 12 साल से न्यू कालोनी सिंघड़िया में मकान बनवाकर सुभाष पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। उससे पहले आवास विकास कालोनी में किराए पर रह रहे थे।
विज्ञापन
सुभाष का बड़ा बेटा मृतक हरि गौतम गुरुवार की रात में स्टोर रूम में कुंडे से साड़ी का फंदा लगाकर लटक गया। सुबह जब मां स्टोर रूम में गई तो बेटे को फेंदे से लटकता देख चीखने चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन