{"_id":"6015502f46ed287cb006120b","slug":"swat-and-police-team-arrested-four-smugglers-with-charas-worth-7-62-crore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: स्वाट और पुलिस टीम ने चार तस्कारों को किया गिरफ्तार, बरामद की 7.62 करोड़ रुपये की चरस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुशीनगर: स्वाट और पुलिस टीम ने चार तस्कारों को किया गिरफ्तार, बरामद की 7.62 करोड़ रुपये की चरस
Sat, 30 Jan 2021 05:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Jan 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शुक्रवार की देर रात कुशीनगर की स्वाट और अहिरौली बाजार थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। सुबोधिया खुर्द गांव के पास एनएच-28 पर पिकअप सवार चार तस्करों को एक क्विंटल 27 किलोग्राम 210 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। इसकी कीमत लगभग सात करोड़ 62 लाख रुपये बताई जा रही है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान स्वाट टीम और अहिरौली बाजार थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने एक पिकअप को रोककर तलाशी ली तो उस पर यह चरस बरामद हुई। पकड़े गए तस्करों में सवार कमल रावत कुर्मी निवासी तिनडोभिया थाना पोखरिया जिला परसा (नेपाल राष्ट्र), रामविलास सिंह व प्रमोद कुमार उपाध्याय निवासी पिपराकला थाना नरही जिला बलिया और हरदेव राजभर निवासी खोरीपाकड़, थाना फेफना जिला बलिया शामिल हैं।
विज्ञापन
इन तस्करों ने पिकअप में प्लास्टिक की छह बोरियों में एक क्विंटल 27.210 ग्राम चरस अवैध रूप से बरामद किया। एसपी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग सात करोड़ 62 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Trending Videos
नेपाल से मंगाया था चरस
पूछताछ में इन तस्करों ने बताया कि नेपाल से कमल रावत यह चरस मोतीहारी (बिहार) लेकर आया था। इसे हरियाणा लेकर जा रहे थे। वहां सेटिंग कर सप्लाई करना था। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अहिरौली बाजार थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एसपी ने बताया कि बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है। तस्करी में शामिल रामविलास सिंह पर एनडीपीएस एक्ट में झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर थाने में भी मुकदमा दर्ज है।
तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
चारों तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में अहिरौली बाजार थाने के एसओ अनिल कुमार, स्वॉट टीम के एसआई अमित शर्मा, एसआई परमात्मा प्रसाद, राघवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मुबारक अली, अशोक सिंह, कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, राघवेंद्र सिंह, संदीप भास्कर, विनोद कुमार यादव, शशिकेश गोस्वामी, कृष्णमोहन कुशवाहा, सत्यप्रकाश तिवारी, रंजीत कुमार, शंखधर राय और रामबचन रामविंद शामिल थे।