फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suspicious dead body found of farmer in deoria

देवरिया: खेत में सो रहे किसान का संदिग्ध हाल में मिला शव, घर वालों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 11 Jun 2021 07:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Jun 2021 07:08 PM IST
सार

गुरुवार की शाम विवादित जमीन पाटने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने दिखाई होती तत्परता तो शायद बच जाती गुंजेश्वर की जान।

विज्ञापन
Suspicious dead body found of farmer in deoria
मौके पर जांच करती पुलिस। इनसेट में मृतक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के मगहरा क्षेत्र के सतरांव गांव में खेत में बने छप्पर में सो रहे किसान गुंजेश्वर प्रसाद (65) का शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। गुंजेश्वर की मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। घर वाले पड़ोसी पर तकिया से मुंह दबाने और गला घोंटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह सतरांव गांव के दक्षिण खेत में पड़े छप्पर में गुंजेश्वर प्रसाद का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला। पति की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी सावित्री देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। जबकि पुत्र हंसनाथ, दूधनाथ और हंसराज का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन


गुंजेश्वर की मौत की खबर पर आसपास के लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना 112 और स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी होने पर मौके पर क्षेत्राधिकारी देवआनंद और इंस्पेक्टर टीजे सिंह पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंजेश्वर प्रसाद गांव के दक्षिण खेत में सब्जी उगा रखे थे। उसकी देखरेख में वह खेत में छप्पर डाले थे। वह रोज वहीं सोने गए थे। घर वाले पड़ोसी पर गुंजेश्वर की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुंजेश्वर और उनके पड़ोसी से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है।

गुरुवार की शाम पड़ोसी उस जमीन पर मिट्टी गिरवा रहा था। गुंजेश्वर से उसका विवाद भी हुआ था। पुलिस ने पड़ोसी को मिट्टी पाटने से रोक दिया था। सीओ देवआनंद ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस गई थी। मामले की जांच कराई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझ सकेगी गुत्थी
गुंजेश्वर का शव घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में बने छप्पर में संदिग्ध हाल में पाया गया। मामले में पुलिस सामान्य मौत और हत्या को जोड़कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही गुंजेश्वर की मौत की गुत्थी सुलझने की बात सामने आ रही है।


गुंजेश्वर की पत्नी सावित्री देवी का कहना है कि देर रात तक परिवार के सदस्य पति के साथ छप्पर पर थे। तब तक मामला सामान्य था। हालांकि कोई सामान्य मौत तो कोई गला घोंटकर हत्या की आशंका जता रहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed