फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   students two group fight in brd medical college, girl student discharg issue

गोरखपुर: मामूली बात को लेकर आपस में भिड़े जूनियर रेजिडेंट्स व इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र

Mon, 10 Feb 2020 12:51 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: विजय जैन Updated Mon, 10 Feb 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
students two group fight in brd medical college, girl student discharg issue
बीआरडी अस्पताल - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में महिला मेडिसिन वार्ड में भर्ती इंजीनियरिंग की छात्रा को डिस्चार्ज कराने पर अड़े साथी छात्रों और जूनियर रेजिडेंट्स के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। जूनियर रेजिडेंट्स की शिकायत पर पुलिस इंजीनियरिंग छात्रों को थाने ले गई। छात्रों पर पुलिस ने गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कर्मचारी से ड्यूटी के दौरान मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा आरती सिंह को पेट में दर्द की शिकायत पर साथी छात्रों ने उनको शनिवार शाम मेडिकल कॉलेज के महिला मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया था। वार्ड नंबर पांच में भर्ती छात्रा को रविवार सुबह साथी छात्र दिव्यशक्ति और गौरव सिंह देखने पहुंचे। छात्रा से बातचीत के बाद वे डिस्चार्ज कराने की तैयारी करने लगे। ड्यूटी पर मौजूद जूनियर रेजिडेंट डॉ. संगम सिंह, संजय शर्मा और डॉ. अजीत जायसवाल ने छात्रा की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण डिस्चार्ज करने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि दिव्यशक्ति और गौरव सिंह ने हाथापाई शुरू कर दी। दोनोें पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान एक जूनियर रेजिडेंट ने डायल 112 पर सूचना दे दी। थोड़ी देर में मेडिकल कॉलेज चौकी से पुलिस पहुंची और इंजीनियरिंग के दोनों छात्रों अपने साथ ले गई। गुलरिहा थाना इंचार्ज ने बताया कि जूनियर रेजिडेंट डॉ. संगम सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  

इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों को मेडिकल कॉलेज में मारपीट के केस में गुलरिहा पुलिस ने हिरासत में लिया है। मेडिकल कॉलेेज प्रशासन से बातचीत करने के लिए डीन को भेजा था। मेडिकल कॉलेज प्रशासन से केस वापस कराने का अनुरोध किया गया है। संभव है कि सोमवार को केस वापस ले लिया जाए। आरोपित छात्रोें के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। हमारे स्तर से भी जांच कराई जाएगी, यदि छात्रों की गलती पाई गई तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- प्रो. एसएन सिंह, कुलपति मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

छात्रों के बीच मारपीट की जानकारी नहीं है। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष से जानकारी लेकर जो उचित कार्रवाई होगी, की जाएगी।
- प्रो. गणेश कुमार, प्राचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed