{"_id":"5fd75e598ebc3e3ec81e5388","slug":"students-pelted-stones-for-not-stopping-bus-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बस नहीं रोकने पर छात्रों ने किया पथराव, चालक सहित दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बस नहीं रोकने पर छात्रों ने किया पथराव, चालक सहित दो घायल
Mon, 14 Dec 2020 06:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Dec 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले के खुखुंदू चौराहे पर सोमवार सुबह एक अनुबंधित बस नहीं रोकने पर कुछ छात्रों ने पथराव कर दिया, जिससे एक यात्री घायल हो गया। पथराव से खिड़की का शीशा भी टूट गया। बस रुकते ही चालक और छात्रों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
इसी बीच घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में मनबढ़ों ने चालक की पिटाई की और सुरक्षा कर्मी तमाशबीन बने रहे। मारपीट में चालक को चोट आई है। हालांकि एसओ ने पुलिस की मौजूदगी में विवाद होने से इनकार किया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली निवासी अजय चौरसिया बस चालक हैं। वह रोडवेज की अनुबंधित बस सलेमपुर से गोरखपुर तक चलाते हैं। सोमवार की सुबह वह यात्रियों से भरी बस लेकर सलेमपुर से देवरिया के लिए चले। वह खुखुंदू चौराहे पर पहुंचे। बस में सवारी होने की वजह से उन्होंने बस नहीं रोकी।
विज्ञापन
पुलिस पर लगा आरोप
बस नहीं रुकने पर चौराहे पर छात्रों ने बस पर पथराव कर दिया। इस दौरान एक यात्री घायल हो गया। बताया जा रहा है कि चोटिल होने के बाद यात्री चौराहे पर बस से उतरकर कही इलाज कराने चला गया। उधर, चालक और छात्रों के बीच मारपीट शुरू हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
पुलिस के पहुंचने के बाद भी छात्र चालक की पिटाई करते रहे। चालक अजय और परिचालक घुसरी मिश्र निवासी रामानंद प्रसाद का कहना है कि बस यात्रियों से भरी थी। खुखुंदू के भी कुछ यात्री बैठे थे। उन्हें उतारने के लिए बस अभी रुकने वाली थी कि पथराव कर दिया गया।
छात्र पुलिस के सामने भी मारपीट किए, लेकिन पुलिस उन्हें नहीं पकड़ी। उधर, चौराहे के लोगों का कहना है कि एमेस्टी के चलते छात्रों को बैठाने के लिए अधिकतर बस नहीं रुकती है। जिसके चलते छात्रों ने ऐसा किया।
एसओ मुकेश मिश्र ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में कोई विवाद नहीं हुआ। पुलिस के पहुंचने से पूर्व बस चली गई थी। किसी ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।