फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   STF arrested Member of pfi in basti UP

यूपी: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पीएफआई का ट्रेनिंग कमांडर, देश विरोधी गतिविधि को अंजाम देने की चल रही थी तैयारी

Sun, 14 Mar 2021 05:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Mar 2021 05:17 PM IST
सार

  • एसटीएफ लखनऊ व गोरखपुर की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार
  • कोतवाली पुलिस की मदद से फोरलेन पर मूड़घाट के पास से हुई धरपकड़

विज्ञापन
STF arrested Member of pfi in basti UP
पुलिस के गिरफ्त में मो. राशिद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) संगठन का ट्रेनिंग कमांडर मोहम्मद राशिद को यूपी एसटीएफ गोरखपुर व लखनऊ की संयुक्त टीम ने रविवार को कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पीएफआई संगठन के सक्रिय सदस्यों को महाराष्ट्र में विशेष तौर पर ट्रेनिंग देता था।

विज्ञापन


राशिद पीएफआई के सक्रिय सदस्यों को मोटिवेट करके उन्हें विभिन्न शारीरिक व अस्त्र-शस्त्र में प्रशिक्षित करता था। उसके कब्जे से देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के दस्तावेज, सीडी के अलावा दो आधार कार्ड, मोबाइल, पैन कार्ड बरामद किए गए। उर्दू भाषा में लिखा एक छोटा पन्ना भी मिला है।
विज्ञापन


एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ की सूचना पर कार्रवाई की गई। एसटीएफ गोरखपुर के उप निरीक्षक सूरजनाथ सिंह की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद राशिद के खिलाफ आईपीसी की धारा 121 ए, 420, 467, 468, 471 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार राशिद अपने गैंग लीडर सईद चौधरी के इशारे पर वह काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ब्रेनवाश करता था राशिद

एसटीफ के हत्थे चढ़ा राशिद मुंबई में पीओपी (प्लास्टर आफ पेरिस) का काम करता था। मगर उसका असली काम पीएफआई संगठन के सक्रिय सदस्यों का महाराष्ट्र में ब्रेनवाश करके दंगा-फसाद करने के लिए विभिन्न प्रकार के शारीरिक व अस्त्र-शस्त्र में प्रशिक्षित करना था।

पिछले दिनों उसके सिद्धार्थनगर स्थित अपने घर आने की सूचना मिली थी। पता लगा कि 13 मार्च की देर रात मुंबई जाने के लिए किसी साधन से लखनऊ रवाना होने की तैयारी में है। इस सूचना को एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ से साझा किया गया।

लखनऊ एसटीएफ से एसआई सत्येंद्र विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज पांडेय, कमांडो विजय वर्मा के साथ बस्ती आ गए। इधर एसटीएफ गोरखपुर के एसआई सूरजनाथ सिंह भी बस्ती पहुंच गए। शनिवार व रविवार की रात करीब दो बजे मूड़घाट चौराहे पर लखनऊ जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे मोहम्मद राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed