फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   STF arrested accused of killing in Maharashtra eight years ago

महाराष्ट्र में आठ साल पहले हत्या कर फरार था आरोपी, गोरखपुर एसटीएफ ने ऐसे किया गिरफ्तार

Sat, 02 Jan 2021 10:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Jan 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
STF arrested accused of killing in Maharashtra eight years ago
एसटीएफ - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोरखपुर एसटीएफ ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में आठ साल पहले हुई हत्या के आरोपी इनामुल हक कही भागने की फिराक में गोरखपुर पहुंचा था। इस बीच एसटीएफ यूनिट ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


गोरखपुर एसटीएफ की टीम ने उसे शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। आरोपी को शुक्रवार को ही कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र भेजने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के ठाणे इलाके में ताजमुल दुक्खू शेख की 10 सितंबर 2012 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में इनामुल हक को आरोपी बनाया गया था। यह पश्चिम बंगाल के मालदा का मूल निवासी है, लेकिन वह ठाणे में ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से ही वह मुंबई छोड़कर फरार चल रहा था। मुंबई पुलिस आठ साल से उसे खोजते-खोजते थक चुकी थी। बताया जा रहा है कि इन आठ सालों में वह लगातार अपना लोकेशन बदलता रहा। वहीं गोरखपुर एसटीएफ के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इनामुल हक गोरखपुर में है। वह रेलवे स्टेशन के पास से कहीं भागने के फिराक में है।


सूचना मिलते एसटीएफ की टीम अलर्ट हो गई। इस सूचना पर एसटीएफ निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक योगेश, हेड कांस्टेबल शिवाजी, आशीष ठाकुर, रिजवान रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। स्टेशन पर छानबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं ल पाया। अंत में वह रेलवे गेट नंबर एक के पास से देखा गया और तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed