{"_id":"5f76de538ebc3e9c0873d47f","slug":"son-killed-mother-in-gorakhpur-news-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बेटे ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिजनों ने बताई ये बड़ी बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: बेटे ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिजनों ने बताई ये बड़ी बात
Fri, 02 Oct 2020 02:47 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गीडा (गोरखपुर)।
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गीडा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Oct 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गीडा इलाके के जीतपुर पूर्वी गांव में बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने अपनी मां जानकी देवी (55) की पीट- पीटकर हत्या कर दी। जबकि उसका भाई रितिक (17) व बहन इंद्रमोहनी (16) घायल हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को पड़ोसी की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक शनि मानसिक रूप से बीमार है। घरवाले उसे अक्सर बांध कर रखते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जीतपुर निवासी देवीलाल अपनी पत्नी जानकी व छह बेटों व एक बेटी के साथ रहते हैं। उनका गांव के कुछ लोगों से बृहस्पतिवार की सुबह जमीनी विवाद हुआ था। पुलिस देवीलाल, उनके बड़े बेटे कन्हैयालाल व सिकंदर तथा दूसरे पक्ष से बजरंगी को थाने लाई थी। पुलिस ने देर शाम देवीलाल को छोड़ दिया।
विज्ञापन
रात में जानकी देवी, बेटा रीतिक व बेटी इंद्रमोहनी छत पर सो रही थी। पुलिस और पड़ोसियों के अनुसार उसी दौरान उनका एक बेटा शनि जो मानसिक रूप से बीमार है वह उठ गया और मां, बहन व भाई पर हमला कर घायल कर दिया। तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जंहा से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मां जानकी की मौत हो गई। परिजन शव और घायलों को लेकर घर चले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज नौसड़ दीपक सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी। आरोपी बेटा मानसिक रूप से बीमार है। उसे हिरासत में लिया गया है।
घरवालों का आरोप जमीनी विवाद में हुई हत्या
घरवाले मौखिक रुप से गांव के दो लोगों पर जमीनी विवाद में घर मे घुसकर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। जबकि गांव वाले व ग्राम प्रधान तथा पुलिस का कहना है कि जिन दो लोगों पर घरवाले आरोप लगा रहे हैं उनमें से एक बृहस्पतिवार सुबह से ही हिरासत में है जबकि दूसरा चल फिर नहीं सकता है तो हत्या कैसे कर सकता है। घरवालों का कहना है कि पुलिस ने जमीनी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। साथ ही घायलों को अस्पताल से घर भेज दिया गया।
घर मे बंधा रहता है आरोपी शनि
गांव वालों, पड़ोसी व पुलिस के अनुसार आरोपी शनि पांच साल से मानसिक रूप से बीमार है। उसे कमरे में रस्सी से बांधकर रखा जाता है। उसके शरीर पर रस्सी के 16 गांठ के निशान हैं। रात में वह किसी तरह खुद को छुड़ा लिया और गुस्से में प्रहार कर दिया।
एएसपी/सीओ कैम्पियरगंज राहुल भाटी ने बताया कि बेटे की पिटाई से मां की मौत हुई है। दो घायल हैं। पड़ोसी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी बेटे को हिरासत में लिया गया है।
घर मे बंधा रहता है आरोपी शनि
गांव वालों, पड़ोसी व पुलिस के अनुसार आरोपी शनि पांच साल से मानसिक रूप से बीमार है। उसे कमरे में रस्सी से बांधकर रखा जाता है। उसके शरीर पर रस्सी के 16 गांठ के निशान हैं। रात में वह किसी तरह खुद को छुड़ा लिया और गुस्से में प्रहार कर दिया।
एएसपी/सीओ कैम्पियरगंज राहुल भाटी ने बताया कि बेटे की पिटाई से मां की मौत हुई है। दो घायल हैं। पड़ोसी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी बेटे को हिरासत में लिया गया है।