फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sister-in-law and boyfriend killed Girlfriend in siddharthnagar

युवती की प्रेम कहानी में भाभी बनी 'विलेन', पहले जाना राज फिर कर दिया काम तमाम

Tue, 30 Jun 2020 06:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 Jun 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
sister-in-law and boyfriend killed Girlfriend in siddharthnagar
सांकेतिक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एगडेंगवा गांव निवासी प्रेमिका की हत्या के आरोप में उसकी भाभी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आरोपी प्रेमी ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

विज्ञापन


ये है मामला
एगडेंगवा गांव निवासी बिंजल का शव पूर्णेश्वर संस्कृत महाविद्यालय में क्षत-विक्षत हालत में पाया गया था। उसकी मौत की वजह भाभी को अपने प्रेम का राजदार बनाना ही बना। बिंजल के प्रेमी पर उसकी ही भाभी का दिल आ गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर बिंजल को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बिंजल की भाभी और उसके प्रेमी अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपी अब्दुल ने बताया कि उसका बिंजल से प्रेम संबंध था। बिंजल की भाभी उन दोनों का मिलन कराती थीं। इस दौरान उसके संबंध भाभी से भी प्रगाढ़ हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिंजल अब उन दोनों के बीच बाधा बनने लगी थी। इसलिए उसे रास्ते से हटाने की दोनों ने साजिश रची। 25 जून को भाभी ने बिंजल को बताया कि अब्दुल उसका इंतजार दूसरे गांव स्थित पूर्णेश्वर आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में कर रहा है।

शाम को बिंजल आम बीनने के लिए बाहर जाने का बहाना बनाकर घर से निकली। वह सीधे संस्कृत महाविद्यालय पहुंची। वहां अब्दुल पहले से ही सही मौजूद था और भाभी भी आ गई। इन दोनों ने मिलकर बिंजल के मुंह में कपड़ा ठूंसा और गला घोटकर हत्या कर दी।

दोनों हत्यारे बिंजल को संभाल नहीं पा रहे थे इसलिए पहले दोनों ने मिलकर उसके हाथ पीछे बांधे, फिर गला घोट दिया। एसपी विजय ढुल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि भाभी इसमें मुख्य साजिशकर्ता है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed