फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   shopkeeper Murder by Knife in Urwa Gorakhpur

गोरखपुर: चाकू घोंपकर दुकानदार की हत्या, छह साल से इस बात को लेकर चल रहा था विवाद

Sat, 18 Jul 2020 08:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Jul 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper Murder by Knife in Urwa Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

गोरखपुर के उरुवा इलाके के हरिजनपुर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में कास्मेटिक की दुकान चलाने वाले अरविंद मौर्या (32) की हत्या कर दी गई। घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने भाग रहे एक आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन बाकी फरार हो गया। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरिजनपुर निवासी सुनील मौर्या की असिलाभार में भी जमीन है, जहां पर मकान है। यहां सुनील मौर्या के भाई अरविंद मौर्या कास्मेटिक की दुकान चलाते थे। उसी दुकान के पीछे गोला क्षेत्र के बरियार निवासी श्रीराम पुत्र बेलास से जमीन का विवाद चलता है जिसका मुकदमा बांसगांव न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन


 

एक साल पहले भी की थी हत्या की कोशिश

इसी रंजिश को लेकर सुबह दस बजे के करीब सुलतानी पुलिया के पास उमेश मौर्या, राजेश मौर्या, सुरेंद्र, सदानन्द (जो बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भिड़रा के मूल निवासी हैं) ने अरविंद मौर्या पर चाकू व हसिया से हमला कर दिया जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के भाई ने चार अभियुक्तों के खिलाफ तहरीर दी है जिसमें से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

अरविंद को 12 दिसंबर 2018 को भी हमला कर मारने की कोशिश की गई थी। परिजनों ने कहा कि उस वक्त इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी मगर पुलिस ने ध्यान ही नहीं दिया और आज उसकी हत्या हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed