फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shopkeeper killed by attacking with sharp weapon in Sant Kabir Nagar

संतकबीरनगर: सोते समय धारदार हथियार से प्रहार कर दुकानदार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 21 Sep 2021 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Sep 2021 03:19 PM IST
सार

कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि दुकान पर सोते दौरान जगदीश की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। परिजन किसी से कोई रंजिश नहीं बता रहे हैं।

विज्ञापन
Shopkeeper killed by attacking with sharp weapon in Sant Kabir Nagar
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के छांछापार चौराहा स्थित हार्डवेयर की दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार की रविवार की रात धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस फोरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों ने चोरी के मकसद से हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर गांव के एक शख्स को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

 
छांछापार गांव निवासी जगदीश चौधरी (65) की बनकिटया-पचपोखरी मार्ग पर हार्डवेयर की दुकान थी। वे रोज की भांति रविवार की रात दुकान के बाहर सोए हुए थे। इसी दौरान धारदार हथियार से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह गांव के लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी पर कोतवाल अनिल कुमार, एसएआई राकेश मिश्र, चौकी इंचार्ज बघौली बलिराम पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। दुकानदार के सिर पर धारदार हथियार से वार के तीन निशान थे। मौके पर खून बिखरा था। दुकान का शटर और काउंटर खुला पड़ा था। काउंटर में सिर्फ कुछ सिक्के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एएसपी संतोष कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जगदीश चौधरी के पुत्र विजय कुमार ने चोरी के मकसद से गांव के गोलू कन्नौजिया और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विजय ने बताया कि गोलू ने इससे पहले भी उसकी दुकान में चोरी की थी। विजय की तहरीर के आधार पर गोलू कन्नौजिया व अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
 
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि जगदीश चौधरी की हत्या के मामले में पूर्व में दुकान में चोरी की घटना में शामिल लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के पर्दाफाश के लिए कोतवाली पुलिस के साथ ही स्वॉट और सर्विलांस की टीम भी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed