{"_id":"60a79cf98ebc3e14c46169ef","slug":"sexual-abuse-for-six-years-on-pretext-of-marrying-woman-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: विधवा से शादी का झांसा देकर छह वर्षों तक यौन शोषण, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महराजगंज: विधवा से शादी का झांसा देकर छह वर्षों तक यौन शोषण, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 21 May 2021 05:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 May 2021 05:13 PM IST
सार
विधवा से शादी का झांसा देकर छह वर्षों तक यौन शोषण, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विधवा महिला से शादी की झांसा देकर एक युवक द्वारा छह वर्षों तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले में शिकायत के बाद भी स्थानीय थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा आरोपी पर कार्रवाई करने से क्षुब्ध महिला शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
तहरीर के मुताबिक पीड़िता के पति की आठ वर्ष पहले मौत हो गई। जिसके बाद वह बच्चों के साथ जीवन व्यतीत कर रही थी। लेकिन पति के मौत के दो वर्ष बाद गांव का ही एक युवक घर में अकेला देख में घुस दुष्कर्म किया। जब महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही तो उस दौरान उसने अपने को अविवाहित बताकर शादी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी युवक ने अपने बड़े भाई की शादी हो जाने के बाद शादी करने की झांसा देकर छह वर्षो तक यौन शोषण करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के भाई की शादी होने के बाद युवक से शादी करने की बात करने घर पर गई थी। इस दौरान आरोपी नाराज होकर दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए संबंधित थाने को निर्देशित किया गया है।
कई बार तहरीर देने के बाद भी नहीं की कार्रवाई
पीड़िता विधवा महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि साहब मामलें में कई बार पुरंदरपुर पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस सुबह थाने बुलाती थी। उसके बाद देर शाम होने पर घर भेज देती थी। जिसके चलते वह आर्थिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पीड़ित हो चुकी है। पीड़िता में चेतावनी दी है कि अगर मामलें में कार्रवाई नहीं हुई तो 25 मई को बच्चों के साथ जिला मुख्यालय पर धरना देगी।