{"_id":"60c752ff8ebc3e2780207118","slug":"second-accused-in-firing-case-of-basti-caught-by-stf","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा फायरिंग मामले का दूसरा आरोपी, कई दिनों से थी तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा फायरिंग मामले का दूसरा आरोपी, कई दिनों से थी तलाश
Mon, 14 Jun 2021 06:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Jun 2021 06:30 PM IST
सार
दो दिन से बस्ती में थी एसटीएफ लखनऊ की टीम, तीन में से दो हो चुके हैं गिरफ्तार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती थानाक्षेत्र में नौ दिन पहले हुए फायरिंग के मामले में दूसरे आरोपी को दो दिन से जिले में मौजूद एसटीएफ लखनऊ की टीम ने नरसिंहपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को बस्ती लाया गया, जहां से पैकोलिया पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया। मामले में तीन आरोपियों में से दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक अभी फरार है।
विज्ञापन
छावनी थाना क्षेत्र के कलानी खुर्द गांव निवासी विनय कुमार यादव उर्फ रोहित बीते पांच जून को अपनी बाइक से पैकोलिया थाना क्षेत्र के बडेरिया कुंवर गांव में बुधिराम वर्मा के घर बरात गए थे। वहां से घर लौटते समय रात करीब 11 बजे भीटी मिश्र गांव के निकट चोरखरी मोड़ पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
मामले घायल के पिता रामसुख यादव की तहरीर पर पुलिस ने छावनी थाना क्षेत्र के देवकली रानी गांव निवासी आदित्य वर्मा, लजघटा निवासी अभिमन्यु सिंह और कलानी खुर्द निवासी शिवम तिवारी उर्फ कल्लू तिवारी के विरुद्ध हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। तीनों पर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने 25-25 हजार रुपये का इनाम षोषित कर रखा था।
विज्ञापन
साथ ही गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को भी ब्योरा भेज दिया गया था। रविवार की शाम एसटीएफ ने नरसिंहपुर चौराहे के समीप दूसरे आरोपी अभिमन्यु सिंह को गिरफ्तार कर पैकोलिया पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि एसटीएफ लखनऊ टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक घनश्याम यादव, करुणेश पांडेय सहित उनकी टीम ने आरोपित को पकड़ा है। एक आरोपित शिवम को पहले जेल भेजा जा चुका है। तीसरे को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।