{"_id":"5eb4e2728ebc3e908c6413a1","slug":"sdo-wife-murder-in-barhalganj-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ की पत्नी का गला रेत कर हत्या, घर में इस बात को लेकर चल रहा था विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसडीओ की पत्नी का गला रेत कर हत्या, घर में इस बात को लेकर चल रहा था विवाद
Fri, 08 May 2020 10:14 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 May 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
इनसेट में मृतक चंद्रावती।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के बड़हलगंज इलाके के मदरहा नकटा टोला में शुक्रवार की सुबह दूरसंचार विभाग से सेवा निवृत्ति एसडीओ अनंत साहनी की पत्नी चंद्रावती देवी(70) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दूसरे नंबर की बेटी के बेटे ने वारदात की है, घटना के बाद से ही वह घर से भागा हुआ है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चंद्रावती अपने मायके में निवासी पर रहती थी। पति अपने गांव बड़हलगंज के तिवारीपुर के साथ ही पत्नी के साथ भी रहा करते थे। चंद्रावती की 6 बेटियों में से दो बेटी गीता और संगीता निवासी पर रहती है।
विज्ञापन
चंद्रावती पहले संगीता के साथ गांव में बने मकान में रहती थी लेकिन 6 महीने पहले कुछ विवाद होने पर वह बड़ी बेटी के घर चली आई थी। बृहस्पतिवार को बेटी संगीता के बेटे विपिन से प्रॉपर्टी को लेकर कुछ विवाद हुआ था और फिर पुलिस भी आई थी।
विज्ञापन
पुलिस समझा-बुझाकर लौट गई और फिर मामला शांत हो गया था। शुक्रवार की सुबह चंद्रावती टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान बेरहमी से गला काटकर उनकी हत्या कर दी गई। संगीता के घर के सामने शव देखकर गांव वालों ने उनके घरवालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही।