फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sasikala murder case revealed by Police in maharajganj

'आंख बंद करो, सोने की चेन लाया हूं', ये कहकर प्रेमी ने प्रेमिका का काट दिया था गला

Sun, 31 Jan 2021 03:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 31 Jan 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
Sasikala murder case revealed by Police in maharajganj
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में रविवार को पुलिस ने शशिकला हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इस मामले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली करतूत सामने आई। चाची से अवैध संबंध बनाने वाले आरोपी भतीजे के कबूनामे ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। चाची ने अवैध संबंध बनाने से मना किया तो भतीजे से योजना बनाकर उसे हमेशा के लिए ठिकाने लगा दिया।

विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रिश्ते में चाची से उसके संबंध थे। करीब एक साल से अधिक संबंध बेहतर ढ़ंग से चला लेकिन इन दिनों उसने विरोध करना शुरू किया। इस बीच बात करने से भी कतराने लगी। इसके बाद एक योजना बनाई।
विज्ञापन


उसे गहने देने का झांसा दिया। 28 जनवरी की रात को उसे सरसों के खेत में सोने की चेन देने के लिए बुलाया तो वह मान गई। रात में वह आई तो उससे बोला कि 'आंख बंद करो, सोने की चेन लाया हूं।' जब उसने आंख बंद किया तो गडासे से गला काट दिया। वह छटपटा कर जमीन पर गिरी और तड़प कर दम तोड़ दी। इसके बाद वह घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डॉग स्क्वाड की मदद से मिली कामयाबी

एसपी प्रदीप गुप्ता ने रविवार को कार्यालय कक्ष में मामले का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी को दुर्गा मंदिर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुरू से ही इस घटना को लेकर गंभीरता बरती। शुरूआती जांच में किसी अपने के होने का शक हुआ तो पुलिस टीम उसी दिशा में तेजी से काम की। डॉग स्क्वाड की मदद ली गई।

इससे आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली। आसपास पूछताछ के बाद मिले तथ्यों के आधार पर आरोपी को शक के आधार पर पकड़ गया तो पूछताछ के दौरान उसने पूरी कहानी बताई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त गडासा एवं खून से सना कपड़ा भी बरामद हो गया है। पुलिस टीम ने 48 घंटे के अंदर इस मामले का खुलासा करने में कामयाब रही।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल
बृजमनगंज थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह, उप निरीक्षक आशुतोष, मुख्य आरक्षी भगवान यादव, धनन्जय खरवार, सिपाही शैलेश यादव, शिवेन्द्र शाही, आदित्य यादव, शालिनी गुप्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed