फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rupees robbed after beating salesmen in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: सेल्समैन की पिटाई कर लूट लिए 53 हजार रुपये, चार हिरासत में

Thu, 11 Jun 2020 06:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Jun 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
rupees robbed after beating salesmen in sant kabir nagar
demo pic

संतकबीरनगर के हैंसर बाजार-अशरफपुर मार्ग पर कोचरी गांव के समीप बुधवार रात शराब की दुकान के सेल्समैन को पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने 53 हजार रुपये लूटने का भी आरोप मढ़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मलौली पहुंचाया। शक के आधार पर पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र के बजहा गांव निवासी उदय शंकर मिश्र का आरोप है कि वह अशफपुर में स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन हैं। बुधवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद करके वह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में कोचरी गांव के समीप सड़क पर खड़े छह-सात लोग घेर कर उन्हें  रोक लिया और उन्हें मारा-पीटा।
विज्ञापन


जेब में रखे 53 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी मलौली ले गई और उपचार कराया। पीड़ित का आरोप है कि उनका कुछ लोगों से जमीन संबंधी विवाद भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे आशंका है कि उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि जमीन संबंधी विवाद में सेल्समैन को कुछ लोगों ने मारापीटा है। जांच  के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed