{"_id":"61275bf741c9ba526a6b9c38","slug":"robbery-not-exposed-after-manager-alleges-harassment-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: डकैती का पर्दाफाश नहीं, मैनेजर ने लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: डकैती का पर्दाफाश नहीं, मैनेजर ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
Thu, 26 Aug 2021 02:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:46 PM IST
सार
माइक्रो फाइनेंस के आफिस में 12 अगस्त को हुई थी लूट की घटना, फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने कहा कि पुलिस ने और प्रताड़ित किया तो उठा लेंगे आत्मघाती कदम।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के महादेवा जंगल गांव स्थित फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस के ऑफिस में लूट के मामले में मैनेजर शशि कुमार यादव ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मैं मानसिक तौर पर बहुत परेशान हूं। अगर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वहीं वारदात को 13 दिन हो गए और पुलिस अभी तक पर्दाफाश नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महादेवा जंगल गांव स्थित फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस के आफिस से बदमाशों द्वारा 4.10 लाख रुपये लूटने की घटना का खुलासा पुलिस 13 दिन बाद भी नहीं कर पाई है। कंपनी के मैनेजर शशि कुमार यादव ने बताया कि 12 अगस्त को लूट के मामले में इंस्पेक्टर हर एक-दो दिन में थाने पर बुला रहे हैं। 3-4 घंटे बैठाकर दुर्व्यवहार कर रहे हैं। वे वारदात को स्वीकार करने के लिए मुझ पर ही दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में पांच बदमाश मुंह बांधे पुलिस को दिखे हैं फिर भी प्रताड़ित किया जा रहा है। सीओ चौरीचौरा जगत कन्नौजिया ने बताया कि आरोप गलत है। घटना के पर्दाफाश के लिए कर्मचारियों की भी मदद ली जा रही है। इसलिए उनसे कई बार पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
डीआईजी व एसएसपी ने बनाई थी छह टीमें, नहीं मिली सफलता
वारदात के खुलासे के लिए डीआईजी व एसएसपी ने पुलिस व क्राइम ब्रांच की छह टीमें बनाई थी। पुलिस टीम सीडीआर व अन्य जानकारी लेकर काम कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। फाइनेंस कंपनी के सामने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में पांच बदमाश ऑफिस में दाखिल होते हुए दिखते हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इस मामले का अल्पीकरण करते हुए कम्पनी मैनेजर शशि कुमार यादव से तहरीर लेकर डकैती की बजाए लूट की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।