{"_id":"60b8f0a27a093827592163b0","slug":"ranjit-murder-case-appealed-to-adg-for-arrest-of-killers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजीत हत्याकांड मामला: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडीजी से लगाई गुहार, पीड़ित बोले- नहीं हो रही कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रंजीत हत्याकांड मामला: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडीजी से लगाई गुहार, पीड़ित बोले- नहीं हो रही कार्रवाई
Thu, 03 Jun 2021 08:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Jun 2021 08:39 PM IST
सार
कैंट इलाके के भैरापुर निवासी दवा विक्रेता रंजीत हत्याकांड का मामला, पिता राधेश्याम, चाचा रंभू व बब्लू पर है हत्या का शक।
विज्ञापन
गोरखपुर एडीजी अखिल कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर के कैंट इलाके के भैरोपुर निवासी रंजीत हत्याकांड के मामले में गुरुवार को उसके भाई संजीव कुमार ने एडीजी को शिकायती पत्र देकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। संजीव ने बताया कि लंबा समय बीत जाने के बावजूद भी अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एडीजी ने पत्र को शिकायत प्रकोष्ठ भेजकर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एडीजी जोन को दिए पत्र में भैरोपुर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि 22 अगस्त 2019 की रात करीब तीन बजे उनके भाई रंजीत की घर में ही सोते समय गोली मार दी गई थी। इलाज के दौरान केजीएमयू लखनऊ में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में संजीव ने बताया कि जमीन का विवाद पिता से चल रहा था। जिसका मुकदमा सिविल न्यायालय में चल रहा था। जिसकी पैरवी मृतक रंजीत कर रहा था। संजीव ने अपने पिता राधेश्याम, चाचा रंभू व बब्लू पर शक जताया।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइस्तवाह के रूप में मुकदमें में तीनों को नामजद आरोपी बनाया। संजीव का आरोप है कि पुलिस की जांच शुरू से ही शिथिल रही। पुलिस ने आरोपियों को थाने बुलाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। एडीजी अखिल कुमार ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।