{"_id":"600ed2f08ebc3e332851bdfa","slug":"property-dealer-arrested-accused-of-killing-medical-store-operator-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या का एक और आरोपी प्रापर्टी डीलर गिरफ्तार, निरस्त होंगे असलहों के लाइसेंस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या का एक और आरोपी प्रापर्टी डीलर गिरफ्तार, निरस्त होंगे असलहों के लाइसेंस
Mon, 25 Jan 2021 07:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर खोराबार इलाके में मेडिकल स्टोर संचालक रामाश्रय की हत्या के मामले में एक और नामजद आरोपी प्रापर्टी डीलर केशव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को बल्ली चौराहे से पकड़ा।
विज्ञापन
उधर, पुलिस सभी आरोपी के असलहों की जांच कर रही है। इन असलहों का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस रिपोर्ट भेजेगी। ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव के घर पर सोमवार को भी पुलिस को ताला लटका मिला। इस मामले में जिस पारिजात एसोसिएट का नाम सामने आया है, उसकी मालकिन सीमा यादव के पति सपा नेता दुर्गेश यादव की भूमिका भी सामने आई है। इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार को रामाश्रय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इसमें शूटर समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। इसी बीच पुलिस ने जेल भेजे गए पंकज सिंह के पिता केशव सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वह इस मामले में नामजद आरोपित है। यह भी पता चला है कि केशव के पिता ने विवादित भूमि का एग्रीमेंट कराया था। जिस आधार पर परिवार के लोग इस जमीन पर अपना दावा कर रहे थे। केशव के पिता की दस साल पहले मौत हो गई थी।
ब्लॉक प्रमुख के बड़े भाई पर दर्ज है भ्रष्टाचार का केस
ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव के बड़े भाई अमरेश यादव जीआरपी गोंडा में तैनात थे। इनके खिलाफ अभी एक महीने पहले ही कैंट थाने में भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। वह आय से अधिक के मामले में फंसे हैं। मामले की विवेचना चल रही है।