{"_id":"5f65e92a8ebc3eb7052db3b9","slug":"principal-suspended-for-marrying-two-women-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शादी करने के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित, डीएम के पोर्टल पर हुई थी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो शादी करने के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित, डीएम के पोर्टल पर हुई थी शिकायत
Sat, 19 Sep 2020 04:49 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Sep 2020 04:49 PM IST
सार
- डीएम के जनसुनवाई पोर्टल पर एक व्यक्ति ने की थी शिकायत
- प्राथमिक विद्यालय भैसामाफी में तैनात है प्रधानाध्यापक का मामला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मेंहदावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भैसामाफी में तैनात प्रधानाध्यापक पर दो शादी करने का आरोप है। एक व्यक्ति ने डीएम के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। जिस पर हुई जांच में मामला सही मिलने पर आरोपी प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र के बेलवनवां गांव निवासी विनोद कुमार सिंह ने आठ मई डीएम के जनसुनवाई पोर्टल पर प्राथमिक विद्यालय भैसामाफी पर तैनात प्रधानाध्यापक हरिगोविंद पांडेय की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
शिकायत कर्ता का आरोप था कि प्रधानाध्यापक हरिगोविंद पांडेय ने हिंदू विवाह अधिनियम के विरूद्ध एक से अधिक विवाह किया है और हरिगोविंद पांडेय की वर्तमान में दो पत्नी हैं।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल अशोक कुमार राय से कराई गई। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्य तथा बीईओ मेंहदावल की जांच आख्या से प्रतीत हो रहा है कि हरिगोविंद पांडेय की एक और पत्नी है। बीईओ की रिपोर्ट पर प्रधानाध्यापक हरिगोविंद पांडेय को निलंबित करते हुए उसी विद्यालय को संबंद्ध कर दिया गया है।