फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pradhan father and nephew attacked in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: प्रधान के पिता और भतीजे पर हमला, हालत गंभीर

Thu, 27 Jan 2022 11:26 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Jan 2022 11:26 AM IST
सार

चौकी इंचार्ज पौली दीपक दुबे ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ा दी जाएगी।

विज्ञापन
Pradhan father and nephew attacked in sant kabir nagar
दोनों घायल अवस्था में बिस्तर पड़े हुए मिले। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के धनघटा इलाके के कोहलवा के प्रधान के वृद्ध पिता और पट्टीदारी के भतीजे पर अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार की रात सोने के दौरान हमला कर घायल कर दिया। प्रधान के घायल पिता का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


कोहलवा के प्रधान चंद्रशेखर के पिता भोला प्रसाद (65) पट्टीदारी के भतीजे सत्यम (14) के साथ मंगलवार की रात दूसरे वाले मकान पर सोने गए थे। रात में सोने के दौरान अज्ञात हमलावरों ने दोनों पर हमला करके घायल कर दिया।
विज्ञापन


सुबह प्रधान की मां जब दूसरे घर पर पहुंची तो दोनों घायल पड़े हुए थे। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया तो अन्य गांव वाले जुट गए। परिजन घायलों को पहले सीएचसी मलौली ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने घायल वृद्ध भोला प्रसाद को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज पौली दीपक दुबे ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ा दी जाएगी। वैसे वृद्ध भोला के सिर पर ईट से प्रहार कर चोट पहुंचाने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed