{"_id":"5f049880748cf46a0809da86","slug":"policemen-tried-to-commit-suicide-in-badhalganj-police-station-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: थाने में सिपाही ने की खुदकुशी की कोशिश, साथियों ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: थाने में सिपाही ने की खुदकुशी की कोशिश, साथियों ने ऐसे बचाई जान
Tue, 07 Jul 2020 09:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के बड़हलगंज थाने में तैनात एक सिपाही ने मंगलवार को सरकारी आवास में ही फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। इस दौरान वह वीडियो कॉल पर किसी से बातचीत भी कर रहा था। फांसी लगाने का लाइव वीडियो देख रहे साथ के कांस्टेबल की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर उसकी जान बचाई। कांस्टेबल को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दोपहर तीन बजे एक सिपाही कोतवाली परिसर स्थित आवास में फांसी लगा कर जान देने जा रहा था। इस दौरान उसने अपने एक अन्य साथी को वीडियो काल किया। वीडियो में कांस्टेबल की हरकत देख परिसर में ही मौजूद सिपाही ने कोतवाली प्रभारी को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिसकर्मी भाग कर उसके आवास पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकाला। कांस्टेबल को तत्काल एक प्राइवेट अस्पताल पर ले जाया गया जहां उपचार के बाद देर शाम उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस सिपाही को लेकर उसके आवास पर आयी। जहां उसकी निगरानी की जा रही है। हालांकि प्रभारी थानेदार रविंद्र यादव ने फांसी की घटना से इंकार किया है। उनके मुताबिक कि अत्यधिक शराब पीने से सिपाही की तबीयत खराब हो गई थी जिस कारण उसे अस्पताल ले जाया गया था।