फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police investigation for connection of woman in engineer death case at gorakhpur

इंजीनियर के मौत मामले में इस महिला का कनेक्शन तलाश रही पुलिस, घरवालों से जुटा रही जानकारी

Sun, 27 Dec 2020 10:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 27 Dec 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
police investigation for connection of woman in engineer death case at gorakhpur
मृतक इंजीनियर सूरज। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
फर्टिलाइजर के इंजीनियर सूरज ने मौत से पहले पश्चिम बंगाल की एक महिला से बात की थी। महिला शादीशुदा है। इस महिला से सूरज ने पहले भी कई बार बात की थी। पुलिस ने सूरज के मोबाइल फोन की सीडीआर खंगाली तो ये तथ्य सामने आये हैं। अब पुलिस सूरज की मौत से उस महिला का कनेक्शन तलाश रही है।
विज्ञापन


अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज की गवाही है कि सूरज की मौत छठी मंजिल से गिरने की वजह से हुई। वह खुद गिरा या किसी ने उसे गिराया, पुलिस इस सवाल का जवाब तलाशती, इससे पहले आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले को एकदम उलझा दिया है। फुटेज में दर्ज दृश्यों की माने तो वह छह मंजिल से नीचे गिरा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट कहती है कि उसके शरीर में कोई गंभीर चोट ही नहीं आई। खैर, पुलिस अब  विवाहिता के बारे में जानकारी हासिल कर ही है। वह कौन है और उसे क्या सिर्फ सूरज ही जानता था या फिर उसके घरवाले, क्या साथी भी जानते थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, झारखंड प्रांत के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के राजधांबाद निवासी सूरज की चिलुआताल थाना क्षेत्र के झुंगिया स्थित इंपीरियल अपार्टमेंट कैंपस में बुधवार सुबह लाश मिली थी। सीसीटीवी कैमरे में अपार्टमेंट से गिरते हुए तस्वीर भी कैद है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक भी हड्डी ना टूटने और शरीर पर गंभीर घाव ना होने से सवाल उठ रहा है। परिजन तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सही होने पर ही सवाल उठा रहे हैं।

सीडीआर सामने आने के बाद पुलिस ने सूरज के भाई भाई गौरव को एक बार फिर गोरखपुर बुलाया है, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। गौरव ने पहले ही भाई के खुदकुशी पर सवाल खड़ा किया था। जिस तरह से सीसीटीवी फुटेज सामने आया उससे खुदकुशी की बात को बल जरूर मिल रहा था। लेकिन,अब एक चर्चा उठ खड़ी हुई, कहीं उसकी हत्या कर शव को फेंका तो नहीं गया है? इस सवाल का जवाब भी पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed