फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police busted fake gun factory and arrested three accused in gorakhpur

घर में ही बना रहा था तमंचा, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 16 Mar 2020 05:59 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Mar 2020 05:59 PM IST
सार

  • अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
  • घर में ही बना रहा था तमंचा, बीस वर्ष पहले भी जा चुका है जेल
  • चार से पांच हजार में बेचता था एक तमंचा, गगहा पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
police busted fake gun factory and arrested three accused in gorakhpur
पुलिस के गिरफ्त में तीनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गगहा पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चार तमंचा, कारतूस, भठ्ठी और उपकरण बरामद किया है। पुलिस के अनुसार लंबे समय से ये ऑर्डर मिलने पर तमंचा बनाकर बेचते थे। पुलिस अब उन लोगों की भी जानकारी जुटा रही है जिन्होंने तमंचा खरीदा था।
विज्ञापन


एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को पुलिस लाइंस में बताया कि गगहा थाना प्रभारी प्रवेश कुमार सिंह हमराहियों के साथ सोमवार को इलाके में अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए जुटे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की चेड़वा गांव निवासी बैजनाथ विश्वकर्मा के घर में अवैध तमंचा बनाया जा रहा है और उसे बेचा जाता है। सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची तो घर में तीन लोग मिले। उनकी तलाशी में चार तमंचा और कारतूस मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों की पहचान बैजनाथ, उसका बेटा दिनेश विश्वकर्मा और देवरिया के एकौना निवासी जयनारायण यादव के रूप में हुई। दिनेश उनके यहां काम करता है। निर्मित तमंचों को ले जाकर बेचता है। पुलिस ने मकान से पाइप, आरी, हथौड़ी, सरिया जैसा हथियार, छेनी, पंखा और भठ्ठी बरामद किया।

बीस वर्ष पहले भी बैजनाथ जा चुका है जेल
पुलिस के अनुसार बैजनाथ ही सरगना है। वह अपने ही घर में तमंचा बनाता है। इस काम में अब उसका बेटा दिनेश भी हाथ बंटाता है। बैजनाथ बीस वर्ष पहले वर्ष 1999 में भी अवैध तमंचा बनाते हुए पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में वह जमानत पर छूट गया। कुछ दिन तक वह दूसरा कारोबार किया। लेकिन बाद में एक बार फिर अवैध तमंचे का निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed