{"_id":"602a83f48ebc3ee9763159b1","slug":"police-arrested-to-constable-for-three-murder-threats-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीन हत्या कर सनसनी फैलाने की धमकी देने वाला सिपाही गिरफ्तार, वायरल किया था वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: तीन हत्या कर सनसनी फैलाने की धमकी देने वाला सिपाही गिरफ्तार, वायरल किया था वीडियो
Mon, 15 Feb 2021 07:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
बर्खास्त सिपाही दिग्विजय राय। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में तीन हत्या कर सनसनी फैलाने की धमकी देने का आरोपी बर्खास्त सिपाही दिग्विजय राय को पुलिस ने सोमवार को मोहद्दीपुर से गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर सिपाही ने एक वीडियो वायरल किया था।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज की तहरीर पर केस दर्ज किया था। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने पागलपन में ऐसा किया है या फिर वास्तव में वह किसी को मारने का टारगेट किया था। इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बसडीला गुनागर गांव निवासी दिग्विजय राय को बस्ती एसपी ने कप्तानगंज थाने पर तैनाती के दौरान बर्खास्त किया था। शनिवार की शाम फेसबुक पर लाइव होकर उसने 2.45 मिनट का वीडियो शेयर किया। जिसमें गोरखपुर पुलिस को चैलेंज करते हुए तीन दिन में तीन लोगों की हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन
वायरल किया था वीडियो
दिग्विजय ने कहा था कि 14 फरवरी की सुबह 10 बजे के पहले मोहद्दीपुर में एक हत्या करेगा। डीआइजी/एसएसपी के आदेश पर मोहद्दीपुर चौकी प्रभारी ने अरविंद सिंह ने रविवार की देर रात कैंट थाने में दिग्विजय राय के खिलाफ धमकी देने व आईटी एक्ट का केस दर्ज कराया।
सर्विलांस की मदद से सोमवार की शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि बर्खास्त सिपाही तीन दिन से शहर के एक होटल में रुका भी था। इसी बीच उसने वीडियो वायरल किया था।
यही वजह है कि पुलिस अब ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं वास्तव में तो वह किसी की हत्या करने के फिराक में नहीं था। डीआइजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि बर्खास्त सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह किसको मारने की धमकी दी थी, उसकी वजह क्या थी यह जानने के लिए पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जाएगा।