{"_id":"613388d68ebc3ec77609bc07","slug":"police-arrested-three-people-for-used-to-steal-and-smuggle-with-luxury-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: लक्जरी कार से करते थे चोरी व तस्करी, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: लक्जरी कार से करते थे चोरी व तस्करी, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
Sat, 04 Sep 2021 08:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Sep 2021 08:25 PM IST
सार
पूछताछ में पता लगा कि ये लोग नेपाल से तस्करी का सामान भारत लाकर बेंचते हैं। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बरामद वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा थाना क्षेत्र के बांस स्थान पुल के पास शुक्रवार की रात में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से गांजा व अवैध असलहा मिला। पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि ये लोग नेपाल से तस्करी का सामान भारत लाकर बेंचते हैं। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बरामद वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुलरिहा पुलिस को खबर लगी थी कि एक कार में सवार कुछ लोग महराजगंज की तरफ से आ रहे हैं। कार में अवैध सामान लदा है। इस पर चौकी प्रभारी सरहरी प्रमोद कुमार शुक्ल एवं चौकी प्रभारी भटहट वीरेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार की रात में पुलिस कर्मियों के साथ बांस स्थान पुल के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
बिना नंबर की सफेद रंग की कार आती दिखी तो पुलिस टीम ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख कार सवार भागने का प्रयास किए, जिन्हें घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए मनोज उर्फ उमेश भारती (25) निवासी फरेंदा महराजगंज तथा इसराइल (19) व इब्राहिम उर्फ इस्माइल (25) निवासी तिलकहना थाना फरेंदा जनपद महराजगंज ने बताया कि वे लोग अक्सर गाड़ियों को किराए पर लेकर जाते हैं और सड़क के किनारे के मकानों में चोरी करते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा नेपाल से गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं। एसओ गुलरिहा विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का एक गिरोह है, जो लक्जरी गाड़ियों से चलते हैं। सड़क के किनारे जिनके घर के बाहर कीमती सामान पड़ा होता है, उसे चुरा लेते हैं। पकड़े गए मनोज, इसराइल व इस्माइल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इनसे बरामद वाहन को भी सीज कर दिया गया है। अभी बरामद कार मालिक के विषय में जानकारी नहीं मिल पाई है।