फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police arrested three bike theft in deoria

लॉकडाउन में छिना रोजगार तो दोस्तों ने मिलकर शुरू किया ये काम, अब पहुंच गए हवालात

Sat, 26 Dec 2020 06:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Dec 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
police arrested three bike theft in deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

देवरिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लॉकडाउन में जब रोजगार छिना तो खर्च चलाने के लिए तीन दोस्त बाइक चुराने लगे। इसका पर्दाफाश तब हुआ जब कोतवाली पुलिस शुक्रवार रात बाइक चोरी के मामले में तीनों दोस्तों को गिरफ्तार किया। शनिवार को उनका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को किसी ने सूचना दी कि शुक्रवार की देर शाम नगर के राजपूत कटरा से चोरी हुई बाइक को कुछ युवक बेचने के लिए ले जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और पिपरा नाजिर रेलवे क्रॉसिंग के समीप तीनों युवकों को बाइक के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में अपना नाम कोतवाली क्षेत्र के परानछपरा गांव निवासी अर्जुन पुत्र अमेरिका, नगर के हरैया वार्ड निवासी अवनीश कन्नौजिया पुत्र हरिश्चंद्र व बरसीपार गांव निवासी नीरज यादव पुत्र राजमंगल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लॉकडाउन से पहले बाहर रहकर करते थे काम

तलाशी लेने पर अर्जुन के पास से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों ने पुलिस को बताया कि बाहर रहकर परिवार की रोजी-रोटी चला रहे थे। लॉकडाउन के दौरान जब रोजगार छिन गया तो आर्थिक तंगी आ गई। तबसे नगर के विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी का काम शुरू कर दिए।

बाइक को सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस ने शनिवार की सुबह तीनों युवकों का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराकर जेल भेज दिया।

कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए तीनों युवकों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बाइक चोरी में शामिल अर्जुन के पास से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed