फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrested illegal weapon making factory two arrested in Deoria

देवरिया में पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री, दो गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2020 03:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Sep 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Police arrested illegal weapon making factory two arrested in Deoria
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। दो लोगों को गिरफ्तार कर 12 तमंचा, दो मैगजीन, दो कारतूस, छह खोखा और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइंस के प्रेक्षागृह में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर अरुण मौर्य और एसओजी प्रभारी मयफोर्स रामलक्षन चौराहे पर मौजूद थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पूरी टीम ने करिहवां पुल के पास से एक शख्स को पकड़ा। उसके पास से दो अदद देशी तमंचा बरामद किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना नाम सोहन विश्वकर्मा निवासी टमठा, थाना झंगहा, गोरखपुर बताया। उसने बताया कि एकौना के करहकोल गांव के जयराम प्रसाद के साथ मिलकर उसके घर अवैध शस्त्र का निर्माण करते और बेंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने उसके बताने के मुताबिक छापेमारी किया तो जयराम प्रसाद पकड़ लिया गया। उसके घर से 315 बोर का छह, 12 का दो का तमंचा, 12 बोर कंट्री मेड एकनाली बंदूक, 38 और 32 बोर के एक-एक रिवाल्वर, एक अर्धनिर्मित तमंचा, दो मैगजीन, 12 बोर का दो कारतूस, चार खोखा, 315 बोर का दो खोखा और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने पूरी टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed