फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrest son of Inspector for killing on property dealer in gorakhpur

प्रापर्टी डीलर की हत्या में दरोगा का बेटा गिरफ्तार, अब पुलिस कर रही दोस्त की तलाश

Tue, 26 May 2020 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 May 2020 10:24 AM IST
सार

  • चारफाटक के पास से एसटीएफ और शाहपुर की संयुक्त पुलिस ने पकड़ा
  • एसएसपी ने विवेक पर रखा था 25 हजार रुपये का इनाम, असलहा, कारतूस बरामद
  • शराब के दावत में विवाद के बाद विवेक और प्रवीण ने की थी प्रापर्टी डीलर की हत्या

विज्ञापन
Police arrest son of Inspector for killing on property dealer in gorakhpur
गिरफ्तार आरोपित विवेक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में शराब की दावत के दौरान बिहार के प्रापर्टी डीलर राकेश सिंह की गोली मारकर हत्या में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी विवेक पांडे को सोमवार को एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने चार फाटक रेलवे लाइन के पास से उसे दबोचा है। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है। हालांकि हत्या का मुख्य आरोपित प्रवीण पाण्डेय अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन


प्रवीण के  साथ ही विवेक ठेकेदार अजय राज सिंह के घर शराब पार्टी में गया था। शुरुआती जांच में हत्या की वजह रंगबाजी ही सामने आई है। विवेक के पिता एलआईयू में दरोगा हैं, इस समय कुशीनगर में उनकी तैनाती है। विवेक पर गैंगेस्टर सहित आधा दर्जन मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर निवासी राकेश सिंह गोरखपुर अपने रिश्तेदार को देखने आए थे। अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने के बाद दोस्त अजयराज सिंह के घर में रुके थे। यहीं पर शराब की दावत हुई थी, जिसमें प्रवीण और विवेक भी शामिल हुए थे।

17 मई को दोपहर बाद से ही अजयराज सिंह के यहां शराब पार्टी चल रही थी। इसी पार्टी में प्रापर्टी डीलर प्रवीण पांडे शामिल हुआ था। राकेश सिंह की प्रवीण से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। उसके बाद वह शाम को छह बजे घर चला गया और रात में साढ़े आठ बजे दोबारा अपने साथी के साथ पिस्टल लेकर पार्टी में पहुंचा और उसने राकेश सिंह को गोलियों से भून दिया।

राकेश सिंह को उनके साथी अजयराज व अन्य ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अगले दिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राकेश सिंह के भतीजे ने प्रवीण पांडेय और विवेक पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रवीण और विवेक की तलाश में लगातार टीमें दबिश डाल रही थी।

एसटीएफ भी लगी हुई थी। इस बीच विवेक के बारे में सूचना मिली कि वह चारफाटक रेलवे लाइन के पास से पैदल कहीं जा रहा है। सूचना पर शाहपुर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्तीनगर फेज चार निवासी विवेक पाण्डेय के पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed