{"_id":"5f4cc48d6676af44491954cc","slug":"poisonous-men-looted-a-young-man-returning-from-abroad-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से कमाकर लौट रहा था युवक, नहीं पता था इस हाल में पहुंचेगा घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विदेश से कमाकर लौट रहा था युवक, नहीं पता था इस हाल में पहुंचेगा घर
Mon, 31 Aug 2020 03:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 Aug 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित युवक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खोराबार थाना क्षेत्र के कोनी फोरलेन तिराहे के समीप सोमवार की भोर में एक युवक को जहरखुरानों ने लूट लिया और उसे बेहोशी के हालत में छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के बोदरवार गदहईला का रहने वाले अभिमन्यु पटेल (28) कुवैत में रहकर मजदूरी का काम करता था। रविवार को वह लखनऊ प्लेन से पहुंचा और घर आने के लिए बस से गोरखपुर पहुंचा।
विज्ञापन
स्टेशन पर उतरने के बाद अज्ञात चारपहिया वाहन सवारों ने घर पहुंचाने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया और रास्ते में उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। सोमवार सुबह राहगीरों ने उसे कोनी फोरलेन के पास बेहोशी के हालत पाया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से होश में लाया, होश में आने पर उसने सारी बात बताई। सूचना पर पहुंचे उसके घरवालों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया।