फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pan masala worth 20 lakhs caught in Gorakhpur

गोरखपुर: बीस लाख का पकड़ा गया पान मसाला, बिना ई-वे बिल के दिल्ली से भेजा जा रहा था मेघालय

Wed, 26 Jan 2022 12:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Jan 2022 12:02 PM IST
सार

एडिशनल कमिश्नर एसआईबी गोरखपुर राजेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए, सामान का आकलन कर उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Pan masala worth 20 lakhs caught in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

व्यापार कर विभाग ने कुशीनगर जिले में पान मसाला लदे ट्रक को सोमवार रात में पकड़ा। दिल्ली से मेघालय जा रहे इस ट्रक में करीब 20 लाख का माल लदा है, लेकिन चालक के पास माल ले जाने के लिए जरूरी ई-वे बिल नहीं था। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन


व्यापार कर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की फर्म एसके ट्रेडर्स ने मेघालय की एक फर्म को करीब 20 लाख रुपये का पान मसाला भेजा था। जानकारी मिली कि इस माल को बिना ई-वे बिल (माल ढुलाई के लिए जारी होने वाला इलेक्ट्रानिक पेपर, जिसमें सामान का नाम, मात्रा, गंतव्य स्थल आदि का उल्लेख होता है) के ही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


लखनऊ मुख्यालय ने गोरखपुर जोन के कुशीनगर कार्यालय को इसकी सूचना दी। सोमवार रात में कुशीनगर के असिस्टेंट कमिश्नर व्यापार कर ने ट्रक को पकड़ लिया। एडिशनल कमिश्नर एसआईबी गोरखपुर राजेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए, सामान का आकलन कर उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed